benefit of digital marketing .

1.मार्केटिंग लागत मे कमी –डिजिटल मार्केटिंग पारम्परिक मार्केटिंग के काफ़ी सस्ती होती है इसमें कम लोगो मे कम संसाधनों मे आप बेहतर काम कर सकते है वक भी कम समय मे इधर उधर जाये बिना l

  1. वास्तविक समय परिणाम – पारम्परिक मार्केटिंग मे आपको फल कब प्राप्त होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है l लेकिन डिजिटल मार्केटिंग मे रियल टाइम आपको रिजल्ट मिलने लगता है l
  2. आपको सामान अवसर प्रदान करता है -पारम्परिक मार्केटिंग मे सभी बढ़ी कंपनियों को ज्यादा अवसर मिलते है क्यूंकि क्यूंकि उनके पास ज्यादा सक्षम मैनपावर और ज्यादा रिसोर्स और कैपिटल होता है l जिसके कारण वो ज्यादा बेहतर मार्केटिंग कर पाते है l छोटे कंपनियों और फर्म्स की तुलना मे l लेकिन डिजिटल मार्केटिंग मे चाहे बढ़ी कंपनी हो या छोटी कंपनी अगर मार्केटिंग करने वाला व्यक्ति कुशल और निरंतर मेहनत करने वाला है तो वो कम मैनपावर और कम पैसे मे भी बढ़ी कंपनियों से ज्यादा अच्छा मार्केटिंग कर सकता है l
  3. एक ब्रांड के रूप मे बेहतर बनता है – पारम्परिक मार्केटिंग मे बड़े ब्रांड्स को लाभ मिलता है l क्यूंकि लोग उन्हें पहले से जानते है l लेकिन डिजिटल मार्केटिंग मे छोटे कंपनियों के प्रोडक्ट और सर्विसेज को एक मजबूत ब्रांड के रूप मे कस्टमर्स के बिच पहचान मिलती है l और धीरे धीरे वो एक बड़े विश्वासनीय ब्रांड बने की दिशा मे तेजी से आगे बढ़ते है l
  4. नये ग्राहकों तक बेहतर पहुंच – पारम्परिक मार्केटिंग मे आपको अपने पुराने ग्राहकों पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ता है l वहा नये कस्टमर बनाना ज्यादा मुश्किल है l तुलनात्मक रूप से आप डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा नये कस्टमर तक अधिक संख्या मे पहुंच सकते है l एवं उन कस्टमर के जरुरत और फीडबैक भी आपको आसानी से पता चल जाती है l ताकि उन प्रोडक्ट या सर्विसेज मे मार्केट के जरुरत हिसाब से सुधार या नवीनीकरण किया जा सके l ताकि लगातार नये कस्टमर तक आपकी पहुंच बन सके l और पुराने कस्टमर भी आपसे जुड़े रहे l
  5. अधिक सहभागिता – पारम्परिक मार्केटिंग से एक तय समय मे आप निश्चित संख्या मे ही लोगो से जुड़ सकते है l लेकिन डिजिटल मार्केटिंग मे ऐसा नहीं है l
    आप ऐसे कस्टमर से भी जुड़ सकते जिनकी आपके व्यापार मे जुड़ने की सम्भावना मात्र है l वो आसानी से आपके बारे मे आपके प्रोडक्ट और सर्विसेज के बारे मे जान सकता है l
    वो केवल इन्क्वायरी करने के उदेश्य के आपसे जुड़ सकता है l डिजिटल मार्केटिंग मे अधिक अधिक लोग सहभागी के रूप मे जुड़ कर काम कर सकते है l
  6. आपको रिसर्च के लिए एक व्यपक मार्केटिंग रास्ता प्रदान करता है – पारम्परिक मार्केटिंग मे अगर कोई आपके बारे मे रिसर्च करना चाहता है आपने बारे जानकारी चाहता है की आप क्या क्या मन्युफैक्चरिंग है?क्या क्या सर्विसेज देते है?आपकी कंपनी की क्या गुडविल है? क्या वैल्यू है? इस मामले केवल बड़ी कंपनियों को ही ज्यादा लाभ मिलता है क्यूंकि उनके बारे सभी पहले से ज्यादा जानते है लेकिन डिजिटल मार्केटिंग मे सभी कंपनियों को बराबर अवसर और प्लेटफार्म मिलता है. लोग छोटी कॉम्पीयो के बारे मे भी चाहे गूगल या अन्य प्लेटफार्म से जान सकते है l रिसर्च करते है l की कंपनी का मालिक कौन है l कंपनी के पास सभी प्रॉपर सर्टिफिकेट और लाइसेंस है की नहीं l कंपनी का ऑफिस कहा है? एवं प्रोडक्ट या सर्विस के बारे मे और ज्यादा जानकारी l
  7. व्यक्तिगत स्तर पर ग्राहकों तक पहुंच – पारम्परिक मार्केटिंग मे कंपनीज या फर्म मालिक व्यक्तिगत रूप से अपने कस्टमर से नहीं जुड़ पाते है l लेकिन डिजिटल मार्केटिंग अगर कंपनी या फर्म मालिक अगर चाहे तो व्यक्तिगत स्तर पर सीधे ग्राहक से जुड़ सकता है एवं ग्राहक की समस्या और जरुरत को समझ सकता है l
    और उस हिसाब से अपने प्रोडक्ट और सर्विस को डिज़ाइन कर सकता l एवं व्यापार की रणनीति बना सकता है l
    इसमें कस्टमर रिव्यु भी पूरी तरह पारदर्शी होते है अतः समस्या या गुणवत्ता को पूरी तरह से समझा जा सकता है l
  8. पारम्परिक प्लेटफार्म की सिमित पहुंच – पारम्परिक मार्केटिंग मे उत्पाद का कवरेज रेडियो, टीवी
    अख़बार, पम्पलेट, होर्डिंग, या कभी काम के प्रोडक्ट के जनरल यूज़ की वस्तुए के ऊपर जैसे पेन,छाता टीशर्ट के ऊपर कंपनी का नाम छपवा कर या इन्ही जैसे किसी किसी अन्य माध्यम पर किया जाता है l वैसे इस तरह के प्लेटफार्म आपको आज के ज़माने मे पर्याप्त एक्सपलोज़र नहीं देंगे l क्यूंकि इस तरह के पारम्परिक तरीके आपके उत्पाद या सेवा को बहुत कम समय के हाईलाइट करेंगे और आपके कस्टमर के ध्यान आपके प्रोडक्ट या सर्विस की तरफ बहुत कम समय के लिए आकर्षित करेंगे l
    आग का युग डिजिटल मार्केटिंग का युग है l आज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप पूरी दुनिया हम काम के लिए इंटरनेट पर निर्भर है l आज की पीढ़ी के हाथ मे स्मार्ट फ़ोन है जो 24 घंटे उसके साथ रहता है l और यूज़ भी किया है लोग 24 घंटे ऑनलाइन भी रहने लगे है l गूगल फेसबुक इंस्टा या अन्य डिजिटल प्लेटफार्म आज की पीढ़ी मे सामान्य सी बात हो गई है l
    ऐसे समय मे केवल भारत मे भी 70 करोड़ के स्मार्ट फ़ोन यूजर्स है l अगर इन सब तक आपको अपनी पहुँच बनानी है तो डिजिटल मार्केटिंग ही सबसे आसान रास्ता है जो आपको कम समय, कम मैनपावर, कम पैसे, मे इस वैस्विक बाजार मे जगह दिला सकता हैl
    और आपके प्रोडक्ट को बड़ा ब्रांड बनने मे सहायता कर सकता है l एवं आपके कारोबार को नये कस्टमर तक पंहुचा कर 10 गुना तक बढ़ा सकता है l
    एवं आपके व्यापार को घर बैठे पुरे देश मे फैला सकता है l
    और पुरे देश मे आपके प्रोडक्ट या सर्विसेज को बिकवा सकता है l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top